
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने रविवार को कस्बे के बाजार में परिजनों से बिछड़े दो बच्चों को सकुशल उनके परिवार से मिलाया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की।जानकारी के अनुसार, रविवार को मिशन शक्ति टीम कस्बे के बाजार में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को दो बच्चे अपने परिजनों से बिछड़े हुए मिले। टीम ने बच्चों से जानकारी प्राप्त कर उनके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयास से कुछ ही समय में दोनों बच्चों के परिवार का पता लगा लिया गया। इसके बाद बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक साक्षी त्यागी, महिला कांस्टेबल मीनाक्षी और शालू मौजूद रहीं। पुलिस टीम की तत्परता से दोनों बच्चों के सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंचने पर परिजनों ने आभार जताया।
