
मां महागौरी की पूजा और प्रसाद वितरण
खोराबर/गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा )शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर गोरखपुर के प्रसिद्ध मां तरकुलहा देवी धाम में माता दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र के इस विशेष दिन पर माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरा क्षेत्र मां के जयकारों से गुंजायमान रहा ।प्रतिदिन हो रहे धार्मिक अनुष्ठानमां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्र के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती पाठ और माता रानी को भोग अर्पित करने के धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में रविवार को आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम के मुख्य यजमान अमित कुमार पासवान अशोक शुक्ला ,रामनाथ मद्धेशिया रहे। इस दौरान माता रानी को उनका प्रिय भोग—नारियल के लड्डू, केला और सेब अर्पित किया गया। दोपहर 12 बजे विधि-विधान से भोग लगाने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया, जिसे पाने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।इस धार्मिक आयोजन में अमरनाथ जायसवाल, सचिन पासवान, उज्जवल साहनी, हरीश राजभर, ऋषि साहनी, सोनू पासवान, दीपक सिंह, पंडित आनंद मिश्रा और अमरजीत पासवान सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।पुलिस की सक्रियता से नियंत्रित हुई भीड़ महाष्टमी के पावन पर्व पर उमड़ी भारी भीड़ के कारण मंदिर के मुख्य द्वार से पुल तक दोपहिया और चार पहिया वाहनों लंबी कतारें लग गईं। अत्यधिक भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए आवागमन में असुविधा और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी सौरभ झा अपनी पुलिस टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था को सुचार रूप से संचालित कराया, जिससे दर्शनार्थियों ने बड़ी राहत महसूस की।
