Saturday, July 25, 2026
HomeNewsbeatरेलवे यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चढ़ा जीआरपी के हत्थे

रेलवे यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चढ़ा जीआरपी के हत्थे


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) देवरिया को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। झपटमारी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से झपटे गए मंगलसूत्र की बिक्री से प्राप्त 9,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।


पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे आर.के. भारद्वाज तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और सर्कुलेटिंग एरिया में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में शनिवार को जीआरपी देवरिया की टीम ने रेलवे स्टेशन देवरिया सदर के प्लेटफॉर्म संख्या-1 से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित उर्फ टिमल (20 वर्ष) पुत्र गुड्डू डोम, निवासी कांशीराम आवास, पूर्वी चौराहा, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से मु0अ0सं0 38/2026 से संबंधित झपटमारी के मामले में 9,700 रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी और झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देता था तथा प्राप्त धन का उपयोग अपने निजी खर्च और ऐशो-आराम के लिए करता था। पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से रेलवे क्षेत्र में चोरी और झपटमारी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
इस मामले में जीआरपी थाना देवरिया पर मु0अ0सं0 38/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी के अन्य संभावित आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन कर रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव सिंह, मुख्य आरक्षी श्यामसुन्दर, मुख्य आरक्षी श्रीनाथ शर्मा, आरक्षी प्रमोद यादव, एसआई अबू फरहान गफ्फार (सीआईबी गोरखपुर), एसआई चन्द्रशेन सिंह (सीआईबी भटनी) तथा एएसआई अक्षय कुमार सिंह (आरपीएफ पोस्ट देवरिया) शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments