Saturday, July 25, 2026
HomeNewsbeatपूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा, चौकीदार समेत दो गिरफ्तार

पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा, चौकीदार समेत दो गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )

सहतवार पुलिस ने उदहा गांव के पूर्व प्रधान राम व्यास वर्मा की हत्या के मामले का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक सहतवार थाने में नियुक्त चौकीदार भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट तथा खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम और गोपाल के रूप में हुई है। दोनों उदहा गांव में अपने ननिहाल (नवासे) में रह रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को त्रिकालपुर-अतरडरिया तिराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोपाल का पूर्व प्रधान राम व्यास वर्मा से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते घटना की रात दोनों आरोपी पूर्व प्रधान के ट्यूबवेल स्थित झोपड़ी पर पहुंचे और ईंट से सिर कुचलकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद खून से सने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त ईंट को छिपाकर फरार हो गए।
पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी के अलावा स्वाट टीम प्रभारी विश्वनाथ यादव, उपनिरीक्षक अजय साह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार विश्वकर्मा, हरेंद्र पटेल, स्वाट टीम के अमरदेव, दिलीप पाठक, विकास सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, अवनीश यादव, शरीफ अंसारी तथा महिला कांस्टेबल सोनी शामिल रहीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments