धार/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के मालवा प्रांत अंतर्गत धार जिले के निवासी भारत तिब्बत समन्वय संघ, मालवा प्रांत के प्रांत मंत्री राजा भाऊ भदाने के बड़े भाई का निधन गत दिवस हो गया। उनके निधन की खबर से संघ एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई है।
परिजनों के अनुसार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित किया गया है। 25 अप्रैल को दशगात्र (रामघाट, उज्जैन) तथा 28 अप्रैल 2026 को तेरहवीं संस्कार मराठा समाज धर्मशाला, पट्टा चौपाटी, धार में दोपहर 12 से 4 बजे तक आयोजित होगा।
ये भी पढ़ें – महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक लेखन पर कार्यशाला सम्पन्न
भारत तिब्बत समन्वय संघ में राजा भाऊ भदाने को एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। इस दुखद घड़ी में संगठन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। पदाधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
