February 21, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

लाफ्टर चैलेंज कलाकार अशोक मिश्रा ने भाजपा से शिवाकांत तिवारी को प्रत्याशी बनाने की किया अपील

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ने को देखकर, मुंबई में निवास करने वाले हास्य कलाकार अशोक मिश्रा ने अपने पैतृक स्थान सलेमपुर आदर्श नगर पंचायत के, चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से युवा नेता शिवाकांत तिवारी को प्रत्याशी बनाने और चुनाव जिताने हेतु एक वीडियो के माध्यम से संदेश देने का कार्य किया है, जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से चल रहा है। अशोक मिश्रा ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी यदि शिवाकांत तिवारी को नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाती है, तो उनके द्वारा कुछ नया कार्य क्षेत्र में होगा शिवाकांत तिवारी को उन्होंने समाज सेवा हेतु समर्थन किया है, इस वीडियो को देखने के बाद भाजपा नेता जिला संगठन मंत्री उद्योग व्यापार मंडल देवरिया के शिवाकांत तिवारी ने कहा कि, अशोक मिश्रा एक बड़े कलाकार हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं मुंबई की धरती से सलेमपुर की जानकारी नगर पंचायत चुनाव को लेकर एक मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को राजनीतिक क्षेत्र में सफल होने के लिए अपील किया, उनको मेरे तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं उनके इस अपील का सम्मान करते हुए, सलेमपुर के विकास में एक नया आयाम लिखूंगा।