Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत तृतीय चरण हेतु ऑनलाइन आवेदन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत तृतीय चरण हेतु ऑनलाइन आवेदन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि, शैक्षिक सत्र 2022-23 में दशमोत्तर अनुसूचित जाति / सामान्य वर्ग, छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत तृतीय चरण हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा आन लाइन आवेदन
12 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2022 निर्धारित है, तथा छात्र छात्राओं द्वारा 13 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2022 तक आवेदन पत्र संस्थान में जमा करने हेतु समय निर्धारित की गयी है। साथ ही संस्थान द्वारा 2 जनवरी 2023 तक छात्रों द्वारा किए गये, आवेदन पत्र को अग्रसारित करने की तिथि निर्धारित की गयी है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त दशमोत्तर कक्षा को संचालित करने वाले संस्थानों के संस्थाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि, छात्रवृत्ति आन लाइन करने हेतु छात्र / छात्राओं को समय-सारिणी के अनुसार अवगत करायें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments