February 21, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

महिला शक्ति केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा राष्ट्रीय जेंडर अभियान

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला प्रोबेशन अधिकारी कुशीनगर विनय कुमार ने बताया कि,मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर सरकारी भिस्वा, जे0पी0एस0, चिल्ड्रेन एकेडमी कठकुइया खास, पडरौना में महिला शक्ति केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा राष्ट्रीय जेंडर अभियान के अंतर्गत, वन स्टॉप सेंटर पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं जैसे- एक छत के नीचे पीड़ित महिलाओं को परामर्श सहायता कानूनी सहायता, मेडिकल सहायता, 5 दिवस का सेल्टर आदि सुविधाओं तथा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय में जानकारी दिया गया एवं महिला हेल्पलाइन नंबर- 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098 यौन उत्पीड़न की रोकथाम, घरेलू हिंसा के रोकथाम, बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर जागरूक किया गया।