Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना मे दो युवकों की हुई मौत, परिवार मे मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना मे दो युवकों की हुई मौत, परिवार मे मचा कोहराम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पास सोमवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गई। बस के झटके से बाइक सवार हवा में उछल कर सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़े।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौती खुर्द निवासी खुशहाल यादव 25 वर्ष पुत्र सुदामा यादव एवं बादल अंसारी 22 वर्ष पुत्र हजरत अली अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से रामपुर कारखाना आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों युवक को घर लौट रहे थे।
अभी वह देवरिया- कसया मार्ग स्थित डुमरी राघोपुर पुल के निकट पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। बाइक को टक्कर इतनी तेज लगी कि दोनों युवक लगभग 10 फीट ऊपर हवा में उछल कर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।

मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयस त्रिपाठी भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments