Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेकांग्रेस पार्टी शुरू करेगी भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से...

कांग्रेस पार्टी शुरू करेगी भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

नई दिल्ली एजेंसी।काग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में ये फैसला किया गया है। हाथ से हाथ जोड़ो के तहत ये नया अभियान पार्टी शुरू करने जा रही है। इस बैठक में ऐलान किया गया है कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की योजना बना रही है। कांग्रेस पार्टी की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कई अन्य और अहम फैसले भी लिए गए है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन फरवरी 2023 में छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए अभियान के जरिए लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में मदद मिलेगी। इस अभियान के जरिए पार्टी सरकार की गलत नीतियों के बारे में भी जनता को जागरुक करेगी। इसका आयोजन भारत जोड़ो यात्रा के बाद होगा जब यात्रा 26 जनवरी को श्रीनगर पहुंचेगी। इसके बाद ही हाथ से हाथ जोड़ों अभियान शुरू होगा।

इसके जरिए भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आगे ले जाया जाएगा। इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया था। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बैठक में मौजूद नहीं थे क्योंकि वो भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे है और पूरे देश की यात्रा पर निकले हुए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments