Saturday, May 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिबंधन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, जनसुविधाएं बढाने का दिया...

निबंधन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, जनसुविधाएं बढाने का दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को अपराह्न कोतवाली रोड स्थित निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन कार्यालय जनसुविधाओं को बढाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निबंधन कार्यालय में जनता की सहूलियत के लिए काउंटर संख्या दो से बढ़ा कर तीन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यालय में डिस्प्ले बोर्ड खराब होने पर नाराज़गी व्यक्त की तथा पब्लिक के बैठने के लिए कुर्सियां बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने बैनामे के रिकॉर्ड के रखरखाव की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही परिसर में साफ-सफाई कराने एवं वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एआईजी स्टाम्प पंकज सिंह तथा उप निबंधक अभिषेक सिंह मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments