Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधान क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

धान क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज रामपुर कारखाना स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र ‘ब्लॉक गोदाम’ का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को शासन की मंशानुरूप किसानों से धान क्रय करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी आज अपराह्न विपणन विभाग द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र पहुंचे। केंद्र प्रभारी मार्केटिंग इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अभी तक 4 किसानों से 99.20 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। खरीद वर्ष 2022-23 में क्रय केंद्र पर 15 हजार कुंतल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे 28 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने केंद्र पर क्रय संबंधी समस्त अभिलेख, टोकन रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।इसके साथ ही जब किसान धान क्रय केंद्र पर आए तो अपना आधार, ऑनलाइन पंजीकरण संख्या, बैंक खाता संख्या व खतौनी अवश्य लाएं। इसके अतिरिक्त जिस मोबाइल नंबर से पंजीकरण कराया है, उसका होना भी आवश्यक है। इससे किसानों को अपना धान बिना किसी असुविधा के बेचने में सहूलियत होगी।

किसान हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धान विक्रय में किसानों की असुविधा दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका नंबर 7839565005 है। इसके अतिरिक्त किसान अपर जिलाधिकारी प्रशासन से 9454417614 पर, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से 9336569181 तथा प्रबन्धक पीसीएफ सर 8299059068 पर संपर्क कर धान विक्रय में आ रही समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। किसानों से धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जा रहा है। शासन द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये निर्धारित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments