बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)lभाकियू के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया है। अधिकारियों ने किसानों की 3 सूत्री मांग मान ली और कार्रवाई का भरोसा दिया। तीन सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में किसानों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया है। किसानों के महापंचायत के ऐलान के बाद हरकत में आए प्रशासन ने सुबह से ही घाघराघाट के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया था। कई थानों की पुलिस बुला ली गई थी। किसानों की महापंचायत में शामिल होने पहुंचे भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, मण्डल अध्यक्ष हृदय राम वर्मा, गोण्डा जिलाध्यक्ष वंशराज वर्मा ने किसान महापंचायत में पहुंचकर आंदोलनरत किसानों किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि छुट्टा जानवर,जलभराव और पैसेंजर ट्रेन चलाने की किसानों की मांगे जायज हैं, प्रशासन को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए। किसान लड़ाई लड़ना जानता है। उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो किसान जानवरों को लखनऊ लेकर जाएगा। किसानों का आंदोलन समाप्त करने पहुंचे उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी जरवल सत्य प्रकाश पांडे ने किसानों की समस्याओं कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी सभी मांगे जायज है। कार्यवाही के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष जोगिंदर पहलवान,दृगराज यादव, रामजस यादव, राम सिंह वर्मा, राजाराम गौड,रामानंद गौतम,जग जीवन निषाद, महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष रंजना चौहान, पारसनाथ यादव,रक्षाराम लोधी समेत किसान उपस्थित रहे।
एसडीएम ने समाप्त कराया किसानों का धरना
RELATED ARTICLES
