Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedप्रसव त्रासदी : जच्चा-बच्चा की मौत, सीएमओ ने लापरवाही से किया इनकार

प्रसव त्रासदी : जच्चा-बच्चा की मौत, सीएमओ ने लापरवाही से किया इनकार

सांकेतिक फोटो

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अमेठी जिले के सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद मां-बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। गढ़ी अलादाद गांव की अमीना खातून (32) को सात सितंबर को भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद दोनों की हालत बिगड़ने पर रायबरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में नवजात ने दम तोड़ दिया और देर शाम इलाज के दौरान मां की भी मौत हो गई।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि प्रसव सामान्य था, लेकिन जच्चा-बच्चा बेहद कमजोर थे और बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने चिकित्सकीय लापरवाही से इनकार करते हुए कहा कि परिजनों को पहले ही खतरे से अवगत कराया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments