Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedअबू धाबी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण कोच्चि लौटी,...

अबू धाबी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण कोच्चि लौटी, दिल्ली-कोलकाता उड़ान में शराबी यात्री ने मचाया हंगामा ये क्या हो रहा?

कोच्चि/दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) इंडिगो एयरलाइन के दो विमानों में अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार देर रात अबू धाबी के लिए रवाना हुआ इंडिगो का एक विमान तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद कोच्चि लौट आया। विमान में 180 से अधिक यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। एयरलाइन की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

इसी बीच, सोमवार को दिल्ली से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E 6571) में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के अनुसार, एक यात्री जो वकील बताया जा रहा है, शराब के नशे में धार्मिक नारे लगाने लगा और बाकी यात्रियों से भी “जय श्री राम” के नारे लगाने का आग्रह करने लगा। स्थिति तब बिगड़ी जब उसने एयरलाइन क्रू से बहस शुरू कर दी और एक महिला क्रू सदस्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

सूत्रों के मुताबिक, यात्री अपने साथ एक सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल में शराब लेकर आया था और लगातार दूसरों को परेशान कर रहा था। उड़ान उस समय 30 मिनट से अधिक समय तक पार्किंग बे में रुकी हुई थी।

इंडिगो ने बयान जारी कर कहा, “हमें 01 सितंबर 2025 को दिल्ली-कोलकाता उड़ान में हुई अभद्रता की जानकारी है। संबंधित यात्री शराब के नशे में केबिन क्रू और सह-यात्रियों को परेशान कर रहा था। इस तरह के व्यवहार को गंभीरता से लिया जाता है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments