देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) डेस्क।
देवरिया जनपद के पथरदेवा नगर पंचायत अध्यक्ष पर वार्ड नंबर नंबर 2 महुआरी में एक खेल मैदान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है।इसके लिए नगर पंचायत के कस्बा निवासी अजय मद्धेशिया ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।पथरदेवा कस्बा निवासी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी अजय मद्धेशिया ने एसडीएम से शिकायत पत्र देकर कहा कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 महुआरी में आराजी नंबर 158 रकबा 0.3320 राजस्व अभिलेखों में खेल मैदान के नाम से दर्ज है।आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने उस भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की बात कह कर भवन निर्माण का कार्य शुरू किया है।लेकिन बाद में पता चला है कि आंगनबाड़ी केंद्र के आड़ में उसे जमीन पर अवैध कब्जा कर निजी निर्माण का कार्य करा रहे हैं।उन्होंने एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि यदि अभिलंब अवैध निर्माण कार्य रोका नहीं गया तो वह आंदोलन करेंगे।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

You missed