Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ

लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश को श्रेष्ठ प्रदेश बनाने की दिशा में श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 26 से 28 अगस्त 2025 तक राजधानी लखनऊ में रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में संपन्न होगा।
रोजगार महाकुंभ में देश-विदेश की रिक्तियों हेतु लगभग 30 से अधिक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कराकर उक्त दिवसों में आयोजित मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा की चार प्रतियों के साथ प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments