Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedपत्नी के हत्यारे पति व ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी के हत्यारे पति व ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा ) चिलवाताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पत्नी का हत्यारा सोनू सिंह व ससुर अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया। सोनू सिंह को मीरपुर गांव से ही गिरफ्तार किया, जबकि अरविंद सिंह को मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार किया गया l वंदना सिंह के पिता महेंद्र सिंह ने थाने पर पिता पुत्र के खिलाफ तहसीर देकर न्याय की गुहार लगया था l जिसपर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया l अब जांच का विषय है कि लड़की के मायके वालों ने ससुर के खिलाफ क्यों प्रार्थना पत्र दिया, जो अस्पताल बहु को ले जाने वाले अरविंद सिंह हैl कारण जो भी हो हत्यारा पति सोनू सिंह, अस्पताल पहुंचाने वाला ससुर अरविन्द सिंह पुलिस के गिरफ्त में घटना के कुछ घंटे बाद आ गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments