Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिर्वाचक नामावलियों का अंतिम रूप से प्रकाशन 5 जनवरी को

निर्वाचक नामावलियों का अंतिम रूप से प्रकाशन 5 जनवरी को

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व, उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुशीनगर देवीदयाल वर्मा ने बताया कि, भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता 1 जनवरी के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों, का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने के निर्देश के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियो का आलेख्य प्रकाशन, 9 नवंबर को, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 9 नवंबर से , 8 दिसंबर तक है। विशेष अभियान तिथियां 12 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर और 4 दिसंबर को है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर तक किया जाएगा,तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम रूप से प्रकाशन दिनांक 5 जनवरी 2023 को किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि, भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य से संबद्ध अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों इत्यादि को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण 9 नवंबर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक के मध्य स्थानांतरित करने पर रोक लगा दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments