
लार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोशल मीडिया पर लाइसेंसी हथियारों के साथ रील बनाकर वायरल करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। थाना लार पुलिस ने साजन यादव व विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपने-अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर व बंदूक के साथ फोटो-वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम व फेसबुक पर पोस्ट किया था। पुलिस ने हथियार जब्त कर उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक संकल्प सिंह राठौर, कां. मृत्युंजय मौर्य व दीपक कुमार।
