बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
पकड़ी थाना क्षेत्र के सोनाडीह गाँव में रविवार की सुबह रास्ते को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में एक महिला समेत करीब आधादर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया और मारपीट के कुछ आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक सोनाडीह गाँव निवासी शिवमंगल राजभर एवं आयुष राजभर के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार को एक पक्ष रास्ते मे बिछाए गए खड़ंजे को उखाड़ने लगा तो इसी को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हो गया।जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया।
मारपीट में एक पक्ष से महेंद्र राजभर 65 वर्ष, बंगाली राजभर 56 वर्ष , शिवमंगल राजभर 58 वर्ष तथा रमिता पत्नी अंगद 36 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है। बाकी सभी दोषियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.