Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न- पवन मिश्र

वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न- पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा पथरदेवा विधानसभा के बरवा मान सिंह और बरवा मीर छापर के अमृत सरोवर पर एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत आम, आँवला, जामुन, अमरूद के फलदार पौधों को किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने लगाया। कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न है, शुद्ध पर्यावरण के लिए हम सभी को पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती है, पृथ्वी पर पेड़ो की कमी होने से आक्सीजन की समस्या से प्रायः व्यक्ति को जूझना पड़ता है, इसका एक मात्र स्थाई उपाय पौधरोपण है। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिव्यांशु श्रीवास्तव, गोरख यादव, प्रभुनाथ पाण्डेय, विजेंद्र चौहान, विष्णु कुशवाहा, संजय कुशवाहा, विनोद दुबे, वसीम खान, अशोक यादव, जय प्रकाश यादव, बिलाल शाह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments