
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिले के बैतालपुर क्षेत्र के ग्राम महुआवा 2 में बुधवार को ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा स्तन कैंसर जागरूकता अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार जी के सहयोग से शुभआरंभ किया गया ।
इस रैली में महिलाएं, किशोरियां, स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय निवासी शामिल हुए। महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया और गांव-गांव तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया।
कार्यक्रम मे ह्यूमाना संस्था के करायकर्ता के द्वारा स्तन कैंसर के लक्षणों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को स्वयं जांच करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने समय-समय पर जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। क्योंकि केन्सर की जल्दी पहचान होने से उसका ईलाज संभव है।
इस रैली में ह्यूमाना संस्था की क्षमा श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, हसीना खातून तथा ग्राम की आशा दीदी सावित्री देवी, आगनवड़ी कुसुम देवी, समूह सखी सीमा देवी और सुनित देवी सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। इस जागरूकता अभियान से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्तन कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
