Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसलेमपुर भटनी रेलवे ट्रैक पर महिला का मिला शव

सलेमपुर भटनी रेलवे ट्रैक पर महिला का मिला शव

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के अनुवापार रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला ने नीले रंग की साड़ी और पीले रंग का पेटीकोट पहना हुआ है, तथा हाथ पर चौकोर गोदना का निशान है, इस महिला की उम्र लगभग 40-50 वर्ष बताई जा रही है । महिला के रेलवे ट्रैक पर होने की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दिया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शिनाख्त के लिए लोगो से जानकारी हासिल किया। लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुए महिला की लाश को अज्ञात घोषित कर, पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को मर्चरी हाउस देवरिया भेज दिया है ।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments