Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार बोलेरो से टकराई नीलगाय, 1962 एम्बुलेंस ने किया इलाज

तेज रफ्तार बोलेरो से टकराई नीलगाय, 1962 एम्बुलेंस ने किया इलाज

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को सिकन्दरपुर नगरा मार्ग पर निकट राष्ट्रीय इंटर कॉलेज संदवापुर के पास सड़क पार कर रही नीलगाय को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय निवासी कन्हैया राय की सूचना पर 1962 पशु एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। डॉ. अभय सिंह, सहायक आशुतोष और चालक राजकुमार की टीम ने घायल नीलगाय का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. सिंह ने बताया कि नीलगाय के पैर और पेट में गंभीर चोटें थीं, लेकिन समय पर इलाज से अब हालत स्थिर है। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। 30 मिनट आवागमन बाधित रहा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments