Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीआरपीएफ जवान को मरणोपरांत गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान।

सीआरपीएफ जवान को मरणोपरांत गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान।

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

गुरुवार की सुबह सिसोटार गांव निवासी48 वर्षीय विनोदकुमार राय पुत्र स्व0 रामनारायण राय उम्र जो 128सीआरपीएफ बटालियन में तैनात थे, उनके पैतृक गांव पर राजकीय सम्मान से गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सम्मानित किया गया।लखनऊ एयरपोर्ट से रात को 11 बजे उनके शव को 6 जवानों द्वारा सिकन्दरपुर थाना लाया गया,जहाँ साथ मे 95 सीआरपीएफ बटालियन वाराणसी से 12 जवानों के साथ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया ।साथ ही साथ शव का अंतिम संस्कार कराया, मुखाग्नि उनके पुत्र 17 वर्षीय अमृत राय ने दी।राय को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने पर निधन हो गया था प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले वह असम कामाख्या में ड्यूटी पर थे,बुधवार के सुबह ही ट्रेन द्वारा उनकी पूरी बटालियन, शुरू हो रहे अमरनाथ यात्रा हेतू कश्मीर पहुँची थी। जम्मू काशमीर में पहुँचने के सुबह ही पूरी बटालियन को अमरनाथ यात्रा पर ड्यूटी हेतू मूवमेंट होना था,तभी अचानक उनको उल्टी हुई और तबियत बिगड़ने लगी, वहाँ उपस्थित जवानों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुँचाया ,जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। गुरुवार सुबह से ही उनके पैतृक गांव सिसोटार में अपने वीर जवान के अंतिम दर्शन हेतु लोगों का भारी भीड़ देखने को मिला। अंतिम दर्शन व श्रद्धाजंलि देने पहुँचे पूर्व मंत्री राजधारी सिंह,भाजपा नेता मंजय राय, पूर्व जिलापंचायत प्रतिनिधि अखिलेश सिंह गुड्डू, संजीव वर्मा, विंनोद शंकर गुप्ता, ग्राम प्रधानप्रतिनिधि जितेंद्र यादव पूर्व ग्राम प्रधान विश्राम चौधरी, पूर्व प्रधान शिवकुमार मिश्रा, पूर्व प्रधान चड़वा बरवा के सी राय,विक्की राय, निरंजन राय, बन्टी राय, राकेश राय,व उनकी पत्नी रंजना राय ,बड़े भाई संजय राय वह छोटे भाई क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज राय वह परिवार के सभी सदस्यों व ग्राम वाशियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। अंतिम संस्कार उनके गांव के घाघरा नदी के किनारे किया गया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments