लखनऊ/संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश में पर्यटन स्थलों के विकास के क्रम में संत कबीर नगर जिले में लगभग 9.93 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई है। जिले के कठिनइयां नदी के तट पर स्थित बाबा लक्ष्मीदास कुटी के पर्यटन विकास समेत कई और निर्माण कराए जाएंगे। इसके लिए प्रथम किश्त के रूप में दो करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सिंह ने बताया कि यह पावन स्थल संत कबीर नगर जिले में नगर पंचायत हरिहरपुर के निकट कठिनइयां नदी के तट पर स्थित है। जहां रामनवमी, छठ, कार्तिक पूर्णिमा, शिवरात्रि, श्रावणमास आदि पर्व-त्योहारों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। यहां कनेक्टिविटी भी ठीक है। यह स्थल संत कबीर नगर जिला मुख्यालय से 17 किमी की दूरी पर स्थित है और निकटतम रेलवे स्टेशन खलीलाबाद है। यहां पर्यटक व सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। साथ ही जेटी डेक भी बनेगा, मल्टीपर्पज हॉल और कैफेटेरिया विकसित किया जाएगा। फव्वारा, पाथवे और ओपेन एयर थिएटर आदि का भी निर्माण होगा। लैंडस्केप और बागवानी का कार्य कराया जाएगा।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…