भारतीय सेना में चयनित हुए, गोरखपुर विश्वविद्यालय के 8 एनसीसी कैडेट्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष विश्वविद्यालय के 44वीं वाहिनी एनसीसी ईकाई के 8 एनसीसी कैडेट्स का चयन भारतीय सेना में हुआ है। चयनित कैडेट्स में विवेक जायसवाल, हिमांशु, युवराज सिंह, शिव कुमार सहानी, विशाल यादव, मोहित कुमार, रोहन पासवान, और बृजेश गुप्ता शामिल हैं। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कैडेट्स को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह चयन एनसीसी कैडेट्स की कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। एनसीसी प्रभारी प्रो. (कैप्टन) दिग्विजय नाथ और डाॅ. (लेफ्टिनेंट) अनुपम सिंह ने भी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कैडेट्स के मेहनत, समर्पण एवं एनसीसी के उत्कृष्ट प्रशिक्षण तथा नेतृत्व विकास के प्रयासों को दर्शाती है। यह सफलता विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई की प्रभावशाली भूमिका और विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के प्रति समर्पण को प्रमाणित करती है। विश्वविद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा‌ । चयनित कैडेट्स को विश्वविद्यालय परिवार ढेर सारी शुभकामनाएं देता है एवं कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Karan Pandey

Recent Posts

खेतों में जलभराव से धान की फसल डूबी, जलनिकासी को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जाम पुलिया की सफाई रोकने पर महुआनी चौराहे पर चक्का जाम, सड़क पर उतरे ग्रामीण…

2 hours ago

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का भावुक संदेश, प्रियंका, राहुल ने साझा की दादी से जुड़ी अनमोल यादें

इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भावुक हुआ गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि; खड़गे…

4 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षा का भरोसा, सुबह पार्कों से स्कूलों तक मुस्तैद रही पुलिस

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

4 hours ago

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, मोदी से योगी तक गूंजा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प

Ai निर्मित नई दिल्ली/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत की एकता, अखंडता और मजबूत राष्ट्र…

4 hours ago

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से लेकर सुधार तक—अब आवेदन लटकाया तो फंसेंगे जिम्मेदार अधिकारी!

https://twitter.com/ceoup/status/2116199183543890078?a=aNZ5bov-ljZ0Wrotwro&s=19 मतदाता सूची में लापरवाही पड़ी भारी! अब सीधे निशाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी, रोज…

5 hours ago

छोटी मछली गिरफ्तार, बड़ी मछली को अभयदान!

व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…

12 hours ago