ई-लॉटरी से 8 आबकारी दुकाने आवंटित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आबकारी दुकानों का आवंटन ई–लॉटरी के माध्यम से किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की उपस्थित में आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए असेवित क्षेत्र में नव सृजित 08 देशी शराब की दुकानों का आवंटन ई–लॉटरी के माध्यम से किया गया। ई–लॉटरी से पूर्व संबंधित वेबसाइट पर साईमुलेशन के माध्यम से दुकान आवंटन किया गया। उसके उपरांत रेंडमाइजेशन के द्वारा देशी शराब की दुकानों का वास्तविक आवंटन किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी ने अवगत कराया कि सभी आवंटियों की लिस्ट एनआईसी पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कुल 08 दुकानों के लिए 596 आवेदनकर्ताओं से कुल 814 आवेदन प्राप्त हुए थे। आबकारी नीति 2024–25 के तहत जनपद को कुल 62 लाख रुपए लाइसेंस फीस और 3.25 करोड़ रुपए प्रोसेसिंग फीस के रूप में प्राप्त हुए हैं। पूरी आवंटन प्रक्रिया को जिलाधिकारी के निर्देशन में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी महराजगंज मुकेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अतुल कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में आवेदनकर्ता उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

3 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

13 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

15 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

15 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

15 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

15 hours ago