उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गन्ना विकास परिषद उतरौला बलरामपुर के न्याय पंचायत पुरैना बुलंद ग्राम पुरैना बुलंद के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ताकार के रूप में संजय कुमार जिला गन्ना अधिकारी बलरामपुर, ललित मौर्य बीज उत्पादन अधिकारी बलरामपुर, नरेंद्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला, डॉ० आर० पी० शाही महाप्रबंधक (गन्ना) मास्टर ट्रेनर /गन्ना पर्यवेक्षक परमेश्वर कुशवाहा, मास्टर ट्रेनर/ गन्ना प्रबंधक विजय पांडे ,मास्टर ट्रेनर /गन्ना प्रबंधक योगेश त्रिपाठी आदि ने वार्ताकार के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर न्याय पंचायत के विभिन्न ग्रामों से आए हुए सैकड़ो कृषकों ने गोष्ठी में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। नरेंद्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला, द्वारा कृषकों को प्रशिक्षित करते हुए फार्म मशीनरी बैंक, गन्ना क्लीनिक, समिति गोदाम में उपलब्ध कृषि निवेश, विभागीय योजनाओं एवं अनुदान आदि के बारे में जानकारी दी गई। डॉ० आर० पी० शाही महा प्रबंधक (गन्ना) द्वारा कार्बनिक खादों कंपोस्ट,हरी खाद आदि का उपयोग कर मृदा को उर्वर एवं टिकाऊ बनाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। बीज उत्पादन अधिकारी ललित मौर्य द्वारा स्वस्थ गन्ना बीज उत्पादन के तकनीक पर विस्तृत चर्चा की गई।संजय कुमार जिला गन्ना अधिकारी बलरामपुर द्वारा लागत को न्यूनतम करने एवं सामयिक कृषि कार्य करने के संबंध में कृषकों को प्रेरित किया गया। साथ ही लाइन से लाइन की दूरी बढ़कर उपज बढ़ाने की तकनीक पर चर्चा की गई।मास्टर ट्रेनर/ गन्ना प्रबंधक योगेश त्रिपाठी द्वारा पेड़ी प्रबंधन के बारे में कृषकों को अवगत कराया गया। मास्टर ट्रेनर/गन्ना प्रबंधक विजय पांडे द्वारा मंच का संचालन एवं गन्ने की वैज्ञानिक खेती, पोषक तत्व प्रबंधन उर्वरक प्रबंधन आदि के संबंध में जानकारी दी गई। गन्ना पर्यवेक्षक परमेश्वर कुशवाहा द्वारा कीट रोग के लक्षण एवं उनके उपचार तथा समन्वित कीट-रोग प्रबंधन के संबंध में वार्ता दिया गया ।इस अवसर पर कामेश कुमार मिश्रा, राजू यादव, उमेश गुप्ता, अकरम खान, राजू मिश्रा, आलोक वर्मा, मोलहु यादव, फुरकान राम मनोहर यादव आदि सैकड़ो कृषक उपस्थित हुए।
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…