महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विधायक सदर ने सभी लाभार्थियों को आवास मिलने की बधाई देते हुए कहा कि कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के लाभार्थियों को बिल्कुल निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आवास का आवंटन किया गया है। मोदी की गारंटी के रूप आप सबको आवास मिला है। आज यहां 77 लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। आज केवल 77 लाभार्थियों को ही नहीं बल्कि 77 परिवारों को छत प्राप्त हुआ है और यह मोदी–योगी जी के प्रयासों से संभव हुआ है। विधायक सदर ने सभी लाभार्थियों के सुखमय जीवन की कामना व्यक्त की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी तरीके से खुली लाटरी के माध्यम से आवास का आवंटन सुनिश्चित किया गया है। सभी लाभार्थियों से अपेक्षा है कि वे प्राप्त आवास में आवासित होंगे और उसका कोई अन्य प्रयोग नहीं करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने किया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महराजगंज कृष्ण गोपाल जयसवाल, एसडीएम पंकज कुमार सहित लाभार्थी उपस्थित रहें।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l ग्राम पंचायत रायभा के मजरा नगला लालदास में धरना स्थल से…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के शुभारंभ पर रविवार को शहर के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज के चौक बाजार स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की थाना दुधारा पुलिस ने चेकिंग के दौरान 01 किलो…
ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर राष्ट्र के उत्थान में योगदान देने का आह्वान दोहरीघाट/मऊ(राष्ट्र की…
नकदी, चांदी, वाहन व मोबाइल बरामद, पुलिस की सख्त कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के थाना…