76वां पीआरडी स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वाधान में आयोजित 76वां पीआरडी स्थापना दिवस समारोह जनपद के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मार्च पास्ट में पुरुष एवं महिला पीआरडी स्वयं सेवकों के कुल 69 जवानों ने प्रतिभाग किया।
विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने मार्च पास्ट की सलामी लिया। इस अवसर पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने पीआरडी जवानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में पीआरडी जवानों के ड्यूटी तथा वेतन में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि 2018 से पूर्व जवानों की ड्यूटी बहुत कम लगती थी। जो आज काफी संख्या में लग रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से वे जवानों की बेहतरी के लिए स्वयं कोशिश करेंगे। पीआरडी जवान पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं। इसलिए सरकार इनकी सुविधाओं में लगातार वृद्धि कर रही है।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि इस समय जिले में कुल 392 जवान हैं। जिसमे 248 जवान ड्यूटीरत हैं। विभाग के बजट से 185 और 63 जवानों की गैर विभागों में ड्यूटी लगाई जाती है। विभाग द्वारा पीआरडी जवानों के लिए मृतक आश्रितों के चयन की प्रक्रिया, मासिक रिफ्रेसर परेड, पीआरडी स्थापना दिवस, प्रत्येक वर्ष पीआरडी पुनर्प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण आदि बहुत से नवीन और क्षमता संवर्धन के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश के पीआरडी जवानों की ड्यूटी मुख्यालय द्वारा साफ्टवेयर के माध्यम से लगाकर रचनात्मक एवम पारदर्शी प्रक्रिया की शुरुआत हुई है।
इस अवसर पर जवानों के मध्य रस्साकसी और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। रस्साकसी में खलीलाबाद कंपनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिलाओं और पुरुषों की 100 मीटर की दौड़ में क्रमशः लक्ष्मी और फिरोज आलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आराधना द्विवेदी, मुकेश गुप्ता, रितेश वर्मा, राघवेंद्र पाल तथा विकास, गोरख प्रसाद, प्रदीप, रामनाथ आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

51 minutes ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

1 hour ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

5 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

7 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

7 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

17 hours ago