72 घंटे की हड़ताल हुई खत्म उपभोक्ताओं में खुशी की लहर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l पयागपुर बीते तीन दिनों से सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच चल रही रस्सा कसी सरकार के द्वारा दिए गए आश्वासन एवं कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही ना किए जाने के कारण खत्म हो गई। सभी कर्मचारी धीरे-धीरे अपने काम पर वापस लौट आये और अपनी जिम्मेदारियों को संभालना शुरू कर दिए।

इसी के तहत पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत तीन दिनों से चली आ रही बिजली कर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पयागपुर पर कर्मचारी धीरे-धीरे पहुंच गए आनन फानन में अपनी जिम्मेदारी संभालना शुरू कर दिया और विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी, जिससे तीन दिनों से चली आ रही विद्युत समस्या पर पूर्णतया विराम लग गया। तीन दिनों से विजली आ आने से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया था, लोग बिजली की वजह से पानी तक तरस गए थे। विजली आपूर्ति आ जाने से उपभोक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जब इस संदर्भ में 33/11 विद्युत उप केंद्र पयागपुर अभियंता अजय कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि विद्युत बहाली हो चुकी है और सभी कर्मचारी अपने अपने काम पर वापस लौट आए हैं |

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज के घुघली के लाल डॉ. अनोज यादव को पीएचडी, क्षेत्र में जश्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत घुघली के वार्ड नं. 8 श्याम नगर निवासी छोटेलाल…

6 minutes ago

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

8 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

10 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

11 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

11 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

11 hours ago