6 अन्तर्जनपदीय वाहन चोर 11 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के बेलघाट सिकरीगंज थाना क्षेत्र तथा संत कबीर नगर जनपद में चोरी करने वाले छ: वाहन चोरों को 11 मोटरसाइकिल के साथ बेलघाट पुलिस ने क्राइम ब्रांच के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कीl पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अन्तर्जनपदीय 6 वाहन चोर गिरोह के अभियुक्तगण अमन मिश्रा पुत्र अमर बहादुर मिश्रा निवासी बघैला थाना बेलघाट गोरखपुर, अभिषेक शुक्ला पुत्र श्यामनरायन शुक्ला निवासी खरकपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर, पप्पू गुप्ता उर्फ हप्पू पुत्र शंकर गुप्ता निवासी कूरी बाजार थाना बेलघाट गोरखपुर, दुर्गेश मौर्या पुत्र अशोक मौर्या निवासी कूरी बाजार थाना बेलघाट गोरखपुर, कैफ अन्सारी पुत्र रहमुद्दीन निवसी बघाड़ थाना बेलघाट गोरखपुर, हेमचन्द प्रजापति पुत्र बेचई निवासी टिघर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर तथा भिन्न-भिन्न स्थानो से चोरी किये गये 11 अदद मोटरसाइकिलो को बरामद कर थाना बेलघाट पर मु0अ0सं0 322/2022 धारा 411/413 भादवि पंजीकृत था। जो बेलघाट सिकरीगंज तथा संत कबीर नगर जनपद में वाहनों को चोरी कर बेचने का कार्य करते थे जिसे बेलघाट पुलिस ने क्राइम ब्रांच के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की इस गिरफ्तारी से बेलघाट सिकरीगंज व संत कबीर नगर में होने वाली चोरियों पर लगाम लग सकेगा।
अभियुक्तगणो ने पूछताछ करने पर बताए कि चार लोगो का गिरोह है। जिसका सरगना अमन मिश्रा हैl चारो लोग घूम घूम कर मोटरसाइकिलो की चोरी करते और मौका पाकर उसे बेच देते है और जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते है और अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैl उक्त दोनो वाहनो को हम लोग आज बेचने के लिए ले जा रहे थे जहा पकड़ लिये गए ।

अमन मिश्रा उपरोक्त ने बताया कि चारो लोग मिलकर 09 और मोटरसाइकिले चुराई है जिसमे से एक मेरे घर है तथा दुर्गेश मौर्या उपरोक्त ने बताया कि मेरे पास दो मोटर साईकिल घर पर है तथा पप्पू गुप्ता उर्फ हप्पू गुप्ता ने बताया कि मेरे पास एक गाड़ी है जिसे मैने अपने घर मे छुपाकर रखा हूँ तथा अभिषेक शुक्ला ने बताया कि मैने भी दो मोटरसाइकिल जिसे मैने अपने घर पर छुपाकर रखे है तथा चारो ने बताया कि शेष तीन अन्य मोटरसाइकिलो मे से एक मोटरसाईकिल को बघाड के रहने वाले कैफ अंसारी पुत्र रहमुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम बघाड थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को बेचे है तथा दो मोटरसाईकिल को हेमचन्द प्रजापति पुत्र बेचई प्रजापति निवासी ग्राम तिघरा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर जो मोटर साइकिल मेकैनिक है जिन्हे अभियुक्तगण की निशानदेही पर उनके घर व दुकान से बरामद कर लिया गया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

37 minutes ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

51 minutes ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

53 minutes ago

संकल्प दिवस: राष्ट्रीय अस्मिता और अखंडता का प्रश्न

महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…

58 minutes ago

महराजगंज: भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी: संयुक्त पैदल गश्त से तस्करों में हड़कंप, सघन चेकिंग अभियान जारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…

1 hour ago

खेती-किसानी को नई दिशा देगा केंद्रीय बजट: पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…

1 hour ago