विशेष लोक अदालत में 6 मामलों का किया गया निस्तारण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रशांत कुमार-ll ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार व जिला जज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता व प्रशान्त कुमार-II, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की देखरेख में विशेष लोक अदालत (आर्बिट्रेशन मामले) का आयोजन किया गया। विशेष लाेक अदालत में कुल 455मामलों को चिन्हित किया गया था,चिन्हित मामलों में से 6 मामलों (आर्बिट्रेशन) का निस्तारण किया गया।
विशेष लोक अदालत (आर्बिट्रेशन) में कुल 05 कोर्ट से सम्बन्धित आर्बिट्रेशन मामलों को चिन्हित किया गया था। उन 05 कोर्टों द्वारा पक्षों को सम्मन/नोटिस भेजकर आर्बिट्रेशन मामलों के निष्पादन से सम्बन्धित वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज सुनील कुमार यादव, अपर जिला जज एफ०टी०सी० द्वितीय श्याममोहन जायसवाल, अपर जिला जज एफ०टी०सी० प्रथम मदनमोहन एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, चन्द्र प्रकाश मिश्र, कुलदीप, आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

4 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

5 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

6 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

6 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

14 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

17 hours ago