धूम-धाम से मनाया गया गुरु नानक देव का 554वाँ प्रकाशोत्सव, निकली प्रभात फेरी

सतगुरू नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ,

ज्यो कर सूरज निकलया, तारे छिपे अन्धेर पलोवाl

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु गुरूनानक देव जी महाराज का 554वाँ प्रकाशोत्सव विशेष उत्साह, जोश एवं श्रद्धा भाव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग कसरौल स्थित गुरुद्वारा भगत कबीर मगहर में मनाया गया। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों सिख संगत प्रभात फेरी के रूप में गुरू द्वारा भगत कबीर पहुंची जहां शिरोमणि गुरू द्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर और संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले के तरफ से संगत का जी आया नू किया गया।
इसके पूर्व कार्यकम की शुरूआत सोमवार को प्रात: शहाना स्वागत गुरूघर की संगत ने फूलो की वर्षा कर, नाम सिमरन, पाठ सुखमनी साहिब, आसा दी वार कीर्तन के साथ लोगों ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया।
गुरूद्वारे के मुख्यग्रन्थी ने कथा से संगत को निहाल किया। साथ ही साथ गुरू का अटूट लंगर भी बरताया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बाबा गुरुवंत सिंह, हरमीत सिंह, बॉबी सिंह, कुलदीप सिंह, तजिंदर सिंह, राजन, अमन, शेरु, गगन सिंह, लकी सिंह, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, आशू सिंह, ग्रेटी सिंह, रिंकू सिंह, गुरूदीप सिंह, बलवंत कौर, मंजीत कौर, राजिंदर कौर, तजिंदर कौर, हरजिंदर कौर, कमलजीत कौर, गुरमीत कौर सहित सैकड़ों सिख संगत ने प्रभात फेरी में शामिल हो कर वाहे गुरु का लगाया जयकारा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago