गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन में 51.74 प्रतिशत हुआ मतदान

मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के देख रेख में जनपद में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन का मतदान सोमवार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया । जनपद के सभी 10 मतदान केन्द्रों पर 51.74 प्रतिशत मतदान हुआ । इसमें 2830 पुरूष मतदाता एवं 818 महिला स्नातक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता , उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह समेत जनपद के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी , समस्त जोनल मजिस्ट्रेट , पुलिस अधिकारी मतदान केन्द्रों पर भ्रमण कर मतदान कार्य का जायजा लिया तथा भ्रमणशील रहते हुए जनपद मुख्यालय पर बनाये गये कन्ट्रोल रूम से निरंतर सम्पर्क में रहे और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

1 hour ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

3 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

4 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

4 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

4 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

5 hours ago