संपूर्ण समाधान दिवस: 121 शिकायतों में 9 का निस्तारण, 6 टीमें मौके पर भेजी गई

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता, अधिकारी न करे लापरवाही: डीएम

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 121 शिकायतें आई, जिनमें से 09 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 06 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर टीमों को भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 83 ,पुलिस विभाग से 18 तथा 20 अन्य विभागों से संबंधित थी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करे।लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन , उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहाना सुमित सिंह तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कुशीनगर के पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी, राजू दुबे बने प्रांतीय उपाध्यक्ष

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार संगठन Bhartiya Rashtriya Patrakar Samanvay Samiti एवं…

51 minutes ago

आशा भोसले का निधन: सुरों की एक युग का अंत

दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार…

1 hour ago

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

4 hours ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

6 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

10 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

19 hours ago