मुख्यमंत्री ने सुनी पीड़ितों की फरियाद

अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखनाथ मंदिर पर शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान सैकड़ों पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हर रोज की तरह सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता से रूबरू हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें जमीन विवाद, इलाज के लिए आर्थिक मदद, पारिवारिक विवाद, पुलिस प्रशासन से संबंधित समस्याएं और रोजगार से जुड़ी मांगें प्रमुख रहीं। योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनता दर्शन में आए कई जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के लिए भी भरोसा दिया गया, वहीं कुछ को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद देने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही या टालमटोल की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

Karan Pandey

Recent Posts

विमान में बैठ चुके यात्रियों को उतारकर भेजा टर्मिनल, जानिए क्या रही वजह

वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ान से ठीक पहले मचा हड़कंप! वाराणसी ✍️ (राष्ट्र की परम्परा) ।…

20 minutes ago

लखनऊ में सिनेमा का महाकुंभ!

AI हैकाथॉन, गेमिंग और विदेशी फिल्मों का दिखेगा जलवा, 23 अक्टूबर से शुरू होगा फिल्म…

29 minutes ago