Categories: पंजाब

सीबीआई रडार पर रोपड़ रेंज के 5 IPS, निलंबित DIG भुल्लर की बेनामी संपत्तियां होंगी जब्त

​चंडीगढ़/रोपड़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब में रिश्वतखोरी के मामले में फंसे निलंबित डीआईजी (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई (CBI) चंडीगढ़ अब रोपड़ रेंज में तैनात पांच और आईपीएस (IPS) अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, ये सभी अधिकारी भुल्लर के अधीन कार्यरत थे और उनसे डीआईजी के रिश्वतकांड और बिचौलिए कृष्णू को लेकर सवाल-जवाब किए जाएंगे।

​जांच में सामने आया है कि भुल्लर इन अधिकारियों को सर्विस के दौरान कुछ ‘जांच के योग्य’ निर्देश देते थे।

​ईडी ने मांगे दस्तावेज, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज हो सकता है केस

​इस हाई-प्रोफाइल रिश्वतकांड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री हो गई है। ईडी ने भुल्लर की संपत्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई से मांगे हैं। सीबीआई मंगलवार तक रेड के दौरान बरामद सभी सामानों और दस्तावेजों की कॉपी ईडी को सौंप देगी। उम्मीद है कि ईडी जल्द ही इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर सकती है।

​भुल्लर की 71 अचल संपत्तियां होंगी अटैच

​पंजाब सरकार ने भी इस मामले में सख्त रुख अपना लिया है। सीबीआई रेड में सामने आईं भुल्लर की 71 अचल संपत्तियों, जिनमें कुछ बेनामी भी हैं, पर सरकार ने जांच शुरू कर दी है। राजस्व विभाग सीबीआई से दस्तावेज लेकर वेरिफिकेशन करेगा और इसके बाद इन संपत्तियों को अटैच (Attach) करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

​अमेरिका से आया फोन, जमीन हड़पने का आरोप

​रिश्वतकांड के मामले में स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने बताया कि सीबीआई की कार्रवाई के बाद उसे अमेरिका से एक व्यक्ति का फोन आया था। उस व्यक्ति ने डीआईजी भुल्लर पर दो भाइयों में झगड़ा करवाकर उनकी जमीन कौड़ियों के भाव खरीदने का गंभीर आरोप लगाया है।

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

10 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

11 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

11 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

11 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

12 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

12 hours ago