समाजवाद के प्रणेता स्व रामकृपाल पांडेय उर्फ दाढ़ी बाबा की 40वीं पुण्यतिथि 18 नवंबर को l

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
कन्हैया राम कृपाल पांडे उर्फ दाढ़ी बाबा शिक्षण संस्थान धमउर विकास खंड देसही देवरिया के प्रबंधक एवं जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय ने बताया कि स्व रामकृपाल पांडे उर्फ दाढ़ी बाबा एक अच्छे लोक गायक कलाकार एवं खेल प्रेमी के साथ साथ शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करते थे।वे सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही गांव,गरीब,किसान,मजदूर,नौजवान के सच्चे हितैषी थे।जो समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद किया करते थे।उनके स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति 18 नवंबर उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर,क्षेत्र के तमाम प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा l
कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपंअ पं गिरीश चंद तिवारी एवं मुख्य वक्ता पूर्व एमएलसी राम अवध यादव तथा विशिष्ट अतिथि कुशीनगर लोकसभा के उम्मीदवार रहे अजय प्रताप सिंह पिंटू,पथरदेवा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी परवेज आलम,देसही देवरिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इं संजय तिवारी होंगे।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रवेश यादव बबलू पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा किया जाएगा l

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

4 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

4 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

4 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

4 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

4 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

5 hours ago