Categories: Newsbeat

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112 का किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम तथा दौड़ को दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया।परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई। इसके बाद अनुशासन, एकरूपता और सामूहिक कार्यक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। साप्ताहिक परेड में पुलिस लाइन के जवानों के साथ विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी हिस्सा लिया।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी-112 पीआरवी सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉग स्क्वॉयड की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा यूपी-112 पीआरवी में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट और अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति देखी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, उचित रखरखाव और आवश्यकता पड़ने पर उनके कुशल संचालन के निर्देश दिए। इसके साथ ही गार्द कमांडरों और विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें व्यवस्थित और अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और तत्परता बनाए रखने के लिए नियमित परेड, शारीरिक अभ्यास तथा संसाधनों का बेहतर रखरखाव आवश्यक है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

4 minutes ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

2 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

2 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

2 hours ago

विधायक निधि के विकास कार्यों में देरी पर सख्त केशव मौर्य, बोले—समयसीमा में पूरा हो हर काम

लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…

12 hours ago

निर्माणाधीन मकान में सैटरिंग गिरने से युवक की मौत, दो मजदूर घायल

हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…

12 hours ago