एकमुश्त समाधान योजना
31 दिसंबर तक विभिन्न चरण में मिलेगा अधिभार में छूट का लाभ -जेई
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सरिसवा गांव में एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 40 उपभोक्ताओं से लगभग चार लाख रुपये जमा कराए गए, जबकि 45 बड़े बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन का विच्छेदन किया गया।
उपकेंद्र के जेई रवींद्र कुमार के नेतृत्व में राजीव कुमार, प्रमोद, अजय कुमार कुशवाहा, हरेंद्र प्रसाद, रामेश्वर, राजू गोंड, सूर्य प्रताप आदि लाइनमैनों की टीम ने उक्त गांव में सघन जांच की। बकाएदारों को ओटीएस योजना के बारे में जानकारी देते हुए लाभ बताया और बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। 40 बकाएदारों ने मौके पर ही योजना में अपना पंजीकरण कराया, जिससे चार लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। जांच के दौरान चिंहित 45 बड़े बकाएदार जिन्होने न तो योजना में कोई दिलचस्पी जताई और न ही बकाया जमा करने को तैयार हुए उनकी बिजली काट दी गई। जेई ने बताया कि उपभोक्ता 31 दिसंबर तक एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठा सकते हैं। सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…
— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…