तेज रफ्तार स्कूल बस पलटने से 4 की मौत, 12 घायल

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में शाम को कंपोजिट विद्यालय हरक्का की बस पलट गई। जिससे घटनास्थल पर चीख पुकार मच गईl
मंगलवार को समय करीब 18.00 बजे कम्पोजिट स्कूल, हरक्का विकासखण्ड सूरतगंज जपनद बाराबंकी के बच्चे, शैक्षणिक भ्रमण कर बस संख्या UP 32 B 5892 से चिड़ियाघर जनपद लखनऊ से वापस आ रहे थे, तभी थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत देवा-फतेहपुर रोड पर सलारुर के पास बस चालक द्वारा मोटर साइकिल UP 41 AN 2597 को बचाते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस परिचालक सहित 04 लोगों की मृत्यु हो गई। शेष 25 बच्चे जिनको सामान्य चोटें आई थीं उन्हें सीएचसी देवा से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है। परिवहन विभाग से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बस का फिटनेस सर्टिफिकेट वैध है। मौके पर यातायात सुचारू रूप से संचालित है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस परिचालक सुफियान पुत्र रिजवान निवासी सिद्धौर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी सहित कामिनी उम्र 14 वर्ष निवासी मदरहा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी, हिमांशी उम्र 18 वर्ष निवासी पर्वतपुर थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी, शुभी उम्र 16 वर्ष पर्वतपुर थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी की मृत्यु हो गई।जबकि दुर्घटना में घायल बच्चो को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद बच्चो को उनके घर भेज दिया गया।जबकि सूचना पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य कर सभी घायल बच्चो को जिला अस्पताल भेजवाया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

4 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

5 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago