पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का 384 लोगों को मिल रही फ्री बिजली सुविधा

बैंक पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में प्राप्त आवेदनों का तीन दिन के अंदर करें निस्तारण अन्यथा होगी कार्यवाही : डीएम

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान पी.ओ. नेडा ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य बिजली सब्सिडी और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करना है। जिससे राष्ट्र बचत और स्थिरता में योगदान मिल सके। घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना तथा स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना से जनपद के 388 लोगों को फ्री बिजली प्राप्त हो रही है। इस योजना से अधिक लाभ प्राप्त होने पर जनपद में 19000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पी.ओ. नेडा ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत 1 किलोवाट के उपभोक्ता को 100 यूनिट बिजली फ्री, 2 किलोवाट के उपभोक्ता को 200 यूनिट बिजली फ्री एवं 3 किलोवाट उपभोक्ता को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जनपद के समस्त कोटेदार की दुकानों को एक-एक एवं समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को दो-दो का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित जितने भी आवेदन बैंकों में लंबित हैं उसका तीन दिन के अंदर निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। इस दौरान उन्होंने जनपद के समस्त वेंडर को भी प्राप्त आवेदन को जल्द से जल्द बैंकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त वेंडर को निर्देश दिए कि अपने संस्था में कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाते हुए गांव में जा जाकर लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में बताए तथा सभी को इस योजना से लाभान्वित करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने समस्त वेंडर्स को खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इस योजना का लाभ गांव में जाकर लोगों को दिलाने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, पी.ओ. नेडा, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं वेंडर्स उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

2 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

2 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

3 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

3 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

3 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

3 hours ago