दिव्यांगजनों सहित कुल 386 लाभुकों का हुआ परीक्षण, जल्द वितरित होंगे सहायक उपकरण
(पवन पाण्डेय की रिपोर्ट)
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु बरहज तहसील सभागार में दो दिवसीय चिन्हांकन एवं आकलन शिविर का आयोजन किया गया। एलिम्को (ALIMCO) के तत्वावधान में तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में दूसरे दिन बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लिया।
शिविर के दूसरे दिन पुनर्वास अधिकारी कंचन चौधरी, ऑडियोलॉजिस्ट अशोक प्रताप सिंह, ईडीपी शिवम शुक्ला और लिपू दलाई की देखरेख में कुल 386 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें 17 दिव्यांगजन और 369 वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। परीक्षण उपरांत सभी पात्र लाभार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु चिन्हित किया गया।
पुनर्वास अधिकारी कंचन चौधरी ने जानकारी दी कि सभी चिन्हित लाभार्थियों को शीघ्र ही अलग से आयोजित वितरण कैम्प के माध्यम से आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए पंजीकृत व्यक्तियों को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जाएगी, जिसमें वितरण की तिथि, स्थान और समय का उल्लेख होगा।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के मंडल प्रभारी अजय प्रताप सिंह, मत्स्यजीवी एफएफपीसी के चेयरमैन जितेन्द्र भारत, घनश्याम सिंह, सभासद लव कुमार सोनकर, संजय जायसवाल, प्रह्लाद गुप्ता, विवेक प्रताप सिंह, रामधनी निषाद, प्रभात सिंह, गजानंद मौर्य, कुलभूषण गुप्ता, रामलखन पाण्डेय, सूरज प्रसाद, विन्ध्याचल गुप्ता, विकास यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह शिविर समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिलेगी।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…