ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 35 मिनट की बातचीत, आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख स्पष्ट

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को फोन पर लगभग 35 मिनट तक महत्वपूर्ण बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच यह संवाद 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार हुआ है। इस बातचीत में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, भारत के जारी ऑपरेशन सिंदूर, और आपसी रणनीतिक संबंधों पर चर्चा हुई।

ऑपरेशन सिंदूर जारी, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत का “ऑपरेशन सिंदूर” अभी भी पूरी ताकत से जारी है। उन्होंने बताया कि भारत अब आतंकवाद को छद्म युद्ध नहीं, बल्कि वास्तविक युद्ध के रूप में देखता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत पाकिस्तान की गोलियों का जवाब अब गोले और ठोस सैन्य कार्रवाई से देगा।

भारत की कार्रवाई सटीक और संयमित: पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि 6-7 मई की रात भारत ने केवल पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी शिविरों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई नपी-तुली, सटीक और संयमित थी। उन्होंने बताया कि अमेरिका को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि पाकिस्तान भारत पर बड़ा हमला कर सकता है, और भारत इसके लिए पूरी तरह तैयार था।

9 मई को पाकिस्तान को मिला करारा जवाब

9-10 मई की रात पाकिस्तान के हमले के जवाब में भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तान के कई एयरबेस निष्क्रिय कर दिए गए। इसके बाद पाकिस्तान को सीमा पर संघर्ष रोकने का अनुरोध करना पड़ा।

व्यापार या मध्यस्थता पर कोई चर्चा नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को स्पष्ट रूप से बताया कि इस सैन्य स्थिति के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते या भारत-पाकिस्तान के बीच किसी भी प्रकार की अमेरिकी मध्यस्थता पर कोई चर्चा नहीं हुई। भारत की ओर से यह रुख स्पष्ट किया गया कि कश्मीर मुद्दे पर भारत किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करता।

ट्रंप ने किया भारत का समर्थन, जताई भारत आने की इच्छा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की ओर से दी गई जानकारी को समझा और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में पूरे समर्थन की बात दोहराई। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वह कनाडा से लौटते समय अमेरिका आ सकते हैं, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते पीएम मोदी ने असमर्थता जताई। फिर भी, दोनों नेताओं ने जल्द मिलने की सहमति जताई।

जी-7 समिट में नहीं हो सकी थी भेंट

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात तय थी, लेकिन ट्रंप को समय से पहले अमेरिका लौटना पड़ा, जिससे यह बैठक रद्द करनी पड़ी। इसी कारण बुधवार को फोन पर संवाद हुआ।

Editor CP pandey

Recent Posts

सप्तश्रृंगी सोसाइटी दक्षिण गुजरात के लोगो के लिए बना आदर्श

बारडोली/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)l बारडोली सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि पुण्य भूमि जो सुरत जिले में…

1 hour ago

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

2 hours ago

महराजगंज: मिर्च के तीखे तेवर से तपी रसोई, फरवरी में दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…

2 hours ago

पुलिस की सख्ती से अपराध नियंत्रण की पहल, देवरिया में चला विशेष मॉर्निंग चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा…

2 hours ago

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

3 hours ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

3 hours ago