वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश में रोपित किये जायेंगे 35 करोड़ पौध

जनपद के लिए आवंटित हुआ 80 लाख पौध रोपण का लक्ष्य

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । वित्तीय वर्ष 2023-24 अन्तर्गत वर्षा ऋतु में जनपद के लिए निर्धारित किये गये लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पौधरोपण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि, सभी विभाग शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करते हुए वर्षा ऋतु से पूर्व ही गडढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता तथा सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु रोपित गये पौधों की सुरक्षा इत्यादि के सम्बन्ध में प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर विभागीय लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत पौध रोपण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये।
बैठक का संचालन करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023-24 में 22 जुलाई 2023 को पूरे प्रदेश में 30 करोड़ तथा 15 अगस्त को 05 करोड़ पौध रोपित किये जाएंगे।जनपद के लिए 80 लाख पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कराये गये वृक्षारोपण का 23 जुलाई को नामित किये गये नोडल अधिकारियों से सत्यापन कराया जायेगा। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं के घरों पर शहजन का पौधा अवश्य लगाया जाय। वृक्षारोपण का जिओ टैग फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराया जाय। सभी विभाग प्रतिदिन वृक्षारोपण का विवरण प्रभागीय वनाधिकारी को अवश्य उपलब्ध कराये। प्रत्येक विकास खण्ड में ग्राम वन के लिए 10-10 ग्राम पंचायतों को चयनित कर लिया जाय। प्रत्येक ग्राम वन में कम से कम एक हजार पौधे रोपित किये जाय। डीएम ने बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग कर रहे खण्ड विकास अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनपद के गौआश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंशो के हरे चारे के लिए चरागाहों में नेपियर घास की बुआई भी करा दी जाय।
इस अवसर पर सीडीओ कविता मीना, डीएफओ बहराइच संजय शर्मा, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सीवीओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, पीडीडीआरडीए राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, डीसी मनरेगा के.डी. स्वामी, अधिशाषी अभियन्ता लोकनिर्माण खण्ड-1 अमर सिह, प्रान्तीय खण्ड प्रदीप, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, नोडल सरयू नहर खण्ड परियोजना दिनेश कुमार, ड्रेनेज खण्ड शोभित कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया: सपा लोहिया वाहिनी का भाजपा पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर जताई नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने शुक्रवार…

4 hours ago

Gorakhpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शाहपुर क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला…

4 hours ago

Gorakhnath Temple: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, चरण पखारकर कराया भोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर…

4 hours ago

Ballia Murder Case: मक्का तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शुक्रवार…

4 hours ago

UP Weather Alert: 38 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, तापमान में 4°C तक गिरावट

UP Weather Alert: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली…

4 hours ago

Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? हरदीप पुरी ने अफवाहों पर दिया बड़ा बयान

Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में जारी संकट और बढ़ती तेल कीमतों के बीच भारत…

6 hours ago