धान की फसल के लिए समुचित खाद का प्रबंध करे किसान – डा. के. एम. सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कृषि विज्ञान केन्द्र प्रथम के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. के. एम. सिंह ने बताया कि, धान कि फसल की अच्छी पैदावार के लिए खेत में सही मात्रा में उवर्रक का होना आवश्यक होता है। धान की रोपाई के बाद यदि फसल को उवर्रक की सही मात्रा दी जाती है तो पैदावार काफी अच्छी होती है।धान की खेती में यूरिया के अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योकि इससे पैदावार को नुकसान होता है। किसान अपने फसल की उपज को बढ़ाने के लिए 46 किलोग्राम डी. ए.पी., 28 किलोग्राम एम. ओ. पी., 16 किलोग्राम यूरिया एवं 10 किलोग्राम जिंक प्रति एकड़ की दर से रोपाई के समय तथा यूरिया की 28 किलोग्राम मात्रा रोपाई के 4 सप्ताह बाद प्रति एकड़ के हिसाब से खेत में प्रयोग कर सकते है। डा. पी.के. सिंह ने बताया कि धान के बीजो को खेत में लगाने से पहले बीज शोधन कर लेना चाहिए। इसके लिए 25 किलोग्राम बीजो को 4 ग्राम स्ट्रेपटोसईक्लीन तथा 75 ग्राम थीरम से उपचारित कर लेना चाहिए।
अगर धान की सीधे तौर पर बुवाई करते है, तो प्रति एकड़ के हिसाब से लगभग 18 किलोग्राम तक के बीज लेना चाहिए। इसके अलावा धान की रोपाई के लिए लगभग 13 किलोग्राम धान प्रति एकड़ के हिसाब से होने चाहिए. डा. अरुण कुमार राजभर ने बताया कि धान की नर्सरी उखाड़ने से एक दिन पहले कोराजन प्रति टंकी (15 लीटर पानी के साथ) 5 एम. एल. का स्प्रे करना चाहिए ताकि कोई कीट और रोग का फसल पर प्रभाव न पड़े.
डा. नन्दन सिंह ने बताया कि धान की फसल में खरपतवार उगने पर ब्यूटाक्लोर 50% ई०सी० 1 लीटर मात्रा को 200 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ फसल पर छिड़काव कर सकते हैं. डा.नीरज सिंह ने बताया कि धान की फसल के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से तथा 2 जुताइयां कल्टीवेटर से करके खेत तैयार करना चाहिए साथ ही खेत की मजबूत मेडबंदी कर देनी चाहिए जिससे की वर्षा का पानी अधिक समय तक संचित किया जा सके तथा रोपाई से पूर्वं खेत को पानी भरकर जुताई कर दे और जुताई करते समय खेत को समतल कर लेना चाहिए. सुनील कुमार ने बताया कि धान का बीज लेते समय कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। जैसे कि बीज प्रमाणित हो और जमाव दर अधिक हो, रोगों से लड़ने की सहन शक्ति भी हो। ऐसे बीज का चयन करना चाहिए।

rkpnews@desk

Recent Posts

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

3 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

6 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

8 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

9 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

10 hours ago