तेंदुए के हमले में 6 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

घायल बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत निशान गाढ़ा रेंज के ग्राम रमपुरवा मटेही के मजरा नवीन पुरवा में मनीषा उम्र 6 वर्ष पुत्री उमाशंकर बुधवार सायं काल अपने मां के साथ शौच के लिए जा रही थी।
तभी अचानक घात लगाए बैठे तेंदुएं ने 6 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मां और बच्ची चिल्लाने लगी और मां अपनी बच्ची को तेंदुए से छुड़ाने के लिए अपनी ओर खींचने लगी। तभी शोर गुल सुनकर तेंदुआ घायल बच्ची को छोड़ जंगल की तरफ भाग गया। किन्तु तेंदुए के हमले में बच्ची के गले में घाव हो गया, और घायल अवस्था में परिजन बच्ची को निजी चिकित्सक के यहां ले कर गए। जहां उपचार के बाद निजी चिकित्सक ने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सुजौली भेज दिया। इस घटना की सूचना परिजनों ने तुरन्त निशान गाडा रेंज को दी।
सूचना पाकर तत्काल वन विभाग के कर्मचारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रिफर कर दिया निशानगाड़ा वन विभाग की टीम एंबुलेंस से परिजनों के साथ घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मोतीपुर लेकर पहुंची। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के डॉक्टर अरविंद कटियार ने बताया बच्ची के गले के स्वास नली के पास घाव होने की वजह से सांस लेने में तकलीफ है। जिसे इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। निशान गाडा वन क्षेत्राधिकारी ताराशंकर यादव द्वारा तत्काल परिजनों को ₹5000 की आर्थिक सहायता दी गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

42 minutes ago

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

5 hours ago